महाराष्ट्र ग्रामीण

भुसावळ राज्य अधिवेशन की तैयारी हेतु दौंड तहसील बामसेफ और सहयोगी संगठनों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न — संगठन विस्तार और नए पदाधिकारियों का सत्कार संपन्न रिपब्लिक व्हॉइस ऑफ इंडिया, (जिला प्रतिनिधी, मानसी कुऱ्हाडे)

दि. 20 जुलाई 2025, दौंड – आगामी भुसावळ राज्य अधिवेशन की तैयारी के तहत बामसेफ दौंड तहसील और उसके सहयोगी संगठनों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन संगठनात्मक विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों का सत्कार, उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करना, और जिम्मेदारियों का निर्धारण करने हेतु किया गया। बैठक की अध्यक्षता मा. सुमेध साबळे सर (जिलाध्यक्ष, बामसेफ पुणे) ने की।

इस अवसर पर उन्होंने सभी विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आवाहन किया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें सक्रिय और संगठित रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक का सूत्रसंचालन और प्रस्तावना मा. बी.डी. गायकवाड सर (तालुकाध्यक्ष, BIN दौंड) ने की।

इस बैठक में प्रमुख रूप से अपने विचार और मनोगत व्यक्त करने वालों में मा. संजीव आढाव सर (तालुकाध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा दौंड), मा. सुनील कांबळे सर (महासचिव, बामसेफ दौंड तहसील), मा. राहुल चव्हाण (प्रभारी, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा दौंड तहसील), मा. राजश्री धेंडे मॅडम (तालुकाध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा महिला संघ बारामती), मा. अनिता शेलार मॅडम (उपाध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा बारामती) और मा. रमीला कातखेडे मॅडम (तालुकाध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा दौंड) शामिल थे।

बैठक का आयोजन मा. संजीव आढाव सर के मोरेवस्ती, दौंड स्थित निवास पर किया गया था, जिसमें दौंड युनिट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण के साथ सहयोग प्रदान किया।

बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन मा. किसनराव वाघमारे सर (उपाध्यक्ष, BIN दौंड) ने किया। यह बैठक पूर्णतः सफल रही और सभी कार्यकर्ताओं ने भुसावळ अधिवेशन में भारी संख्या में उपस्थित रहने का दृढ़ निश्चय किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button